
DSSSB Recruitment 2021 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त 1806 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए, टेक्निकल असिस्टेंट, लेबोरेट्री अटेंडेंट, असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, पर्सनल असिस्टेंट, फार्मासिस्ट (आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी), असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट ग्रेड-II, स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, प्रोग्रामर, टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी), साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। एमसीडी में स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के 1126 पद निकाले गए है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2021 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर 14 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। पात्रता संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
एमसीडी टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्म्मीद्वार का 12वीं पास होना जरुरी है। साथ ही रिहेबिलिएशन काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त स्पेशल एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा एवं सीटीईटी सर्टिफिकेट भी होना जरुरी है। इन पदों के लिए आवेदक की आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य पदों से संबंधित डिटेल्स के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
आवेदन फीस
सामान्य वर्ग - 100 रुपये
महिला, एससी, एसटी वर्ग - कोई फीस नहीं
चयन
उम्मीदवारों का चयन टियर-1 परीक्षा, टियर-2 परीक्षा व स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार, सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov पर जाएं। इसके बाद वैकेंसी वाले सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको https://dsssbonline.nic.in/ पर भेजा जाएगा। उम्मीदवार सीधे भी इस वेबसाइट पर जा सकते हैं, लेकिन पोस्ट कोड तो नोटिफिकेशन से लेना पड़ेगा। यहां उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा। और उसके बाद लॉगिन करके, आवेदन फॉर्म कम्पलीट करना होगा।