जॉब्स

Govt Jobs 2019: NTPC में निकली सरकारी नौकरियां, ये हैं डिटेल्स

Govt Jobs 2019: एनटीपीसी लिमिटेड ने रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी पद अलग-अलग विषयों के लिए भरे जाएंगे।

2 min read
Aug 23, 2019
govt jobs in hindi, govt jobs, govt jobs 2019, Government Job 2019, Sarkari Naukri 2019, Latest Government job, sarkari jobs, 10th pass govt jobs, 12th pass govt jobs, सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी 2019, rojgar samachar, employment news in hindi, rojgar samachar in hindi, upsc jobs in hindi, 10th pass govt jobs 2019, UPSC, government jobs, UPSC exam, Sarkari Naukri, latest government jobs, jobs in hindi, latest jobs news, UPSC Jobs, upsc vacancy,

Govt Jobs 2019: एनटीपीसी लिमिटेड ने इंजीनियर के पदों को भरने के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 203 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सभी पद अलग-अलग विषयों के लिए भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2019 है।

ये भी पढ़ें

सरकारी नौकरी चाहिए तो रट लें ये महत्वपूर्ण सवाल, हर परीक्षा में पूछे जाते हैं ये प्रश्न

जरूरी योग्यता
इलेक्ट्रिकल पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, पावर इंजीनियरिंग में बीई डिग्री, मैकेनिकल के लिए मैकेनिकल, प्रोडक्शन, इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग में बीई डिग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड पावर में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए देने होंगे, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगों के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।

पदवार विवरण व वेतन
इलेक्ट्रिकल के 75 पदों (अनारक्षित-37), मेकेनिकल के 76 पदों (अनारक्षित-39), इलेक्ट्रॉनिक्स के 26 पदों (अनारक्षित-13) और इंस्ट्रयूमेंटेशन के 26 पदों (अनारक्षित-13) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार को संबंधित विषय और कार्यक्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन के लिए
इच्छुक आवेदक संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट www.ntpccareers.net के माध्यम से 26 अगस्त, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगा।

ये भी पढ़ें

Government Job 2019: IRCTC सहित इन विभागों मे निकली सरकारी भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई
Published on:
23 Aug 2019 06:31 pm
Also Read
View All