HPCL Engineer Recruitment 2021: विभिन्न ट्रेड में इंजीनियर के कुल 200 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2021 तक कर सकते हैं अप्लाई
HPCL Engineer Recruitment 2021: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इंजीनियर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2021 से शुरू हो गई है। बता दें कि HPCL ने कुल 200 पदों के लिए भर्ती निकाली है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि – 3 मार्च 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 मार्च 2021
रिक्तियों का विवरण-
कुल पदों की संख्या - 200 पद
मैकेनिकल इंजीनियर-120
सिविल इंजीनियर- 30
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर-25
इंस्ट्रमेंटेशन इंजीनियर-25
शैक्षणिक योग्यता-
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ऊपर दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।
आयु सीमा-
अधिकतम आयु-25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।
चयन प्रकिया-
उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।