जॉब्स

HPPSC HPFS Mains Exam 2021 Postponed: सहायक वनसंरक्षक मुख्य परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होंगी नई तिथियां

HPPSC HPFS Mains Exam 2021 Postponed: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2021, 10:51 AM IST
exam postponed

HPPSC HPFS Mains Exam 2021 Postponed: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ऐसे में सभी उम्मीदवार जो एचपीएफएस - (एसीएफ) - मुख्य परीक्षा -2019 के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, वे हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-hppsc.hp.gov.in पर उपलब्ध परीक्षा स्थगित किए जाने का नोटिस चेक कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 03 से 07 मई 2021 तक सहायक वन संरक्षक Jobs के लिए मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन किया जाना था। आयोग ने देश भर में COVID मामलों के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण की स्थिति के बाद ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

शार्ट नोटिस के जरिए सूचना दी गई है कि हिमाचल प्रदेश के विभाग में HPFS (सहायक वन संरक्षक) श्रेणी- I (राजपत्रित), के पदों पर आयोजित होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा के लिए जल्द ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। देश भर में COVID-19 मामलों के चलते 07 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा की अगली तिथि समय से पहले जारी कर दी जाएगी।

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने श्रेणी -1 के सहायक वन संरक्षक के लिए एचपीएफएस मेन्स परीक्षा 2021 के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण स्थगन नोटिस की जांच कर सकते हैं।

Web Title: HPPSC HPFS Mains Exam 2021 Postponed, New dates to be announced soon

Published on: