जॉब्स

ICAR AIEEA UG Answer Key 2021: यूजी एंट्रेंस परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ICAR AIEEA Answer Key 2021 Released : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने ICAR AIEEA UG की आंसर की जारी कर दी है।

less than 1 minute read
ICAR AIEEA Answer Key 2021 Released

ICAR AIEEA Answer Key 2021 Released : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने ICAR AIEEA UG की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सभी एनटीए आईसीएआर की आधिकारिक साइट icar.nta.ac.in के माध्यम से आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने आज यानी 17 सितंबर, 2021 विंडो खुली रहेगी।


आपत्ति के लिए 200 रुपए करना होगा भुगतान:—
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते है। 200 रुपए प्रति सवाल के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। मुख्य चुनौती लिंक के माध्यम से निर्धारित समय के दौरान भुगतान की गई चुनौतियों पर विचार किया जाएगा।

संशोधित आंसर की होती है जारी:—
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई चुनौतियों की विषय विशेषज्ञों से जांच की जाएगी। अगर सवाल सही पाया जाता है, तो आंसर-की को संशोधित कर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

how to download ICAR AIEEA UG Answer Key 2021:—
— सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icar.nta.ac.in पर जाएं।
— वेबसाइट पर दिए गए Answer Key 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
— स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
— इसके बाद अब आपके सामने आंसर-की नजर आएगी।
— अब इसको आप चेक और डाउनलोड कर अपने पास रख सकते है।

Published on:
17 Sept 2021 01:04 pm
Also Read
View All