
Punjab NTT Teacher Recruitment 2021
Punjab Pre Primary Teacher Recruitment 2021 : स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब सरकार ने प्री प्राइमरी टीचर की रिक्त पदों के लिए नौकरी के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर आवेदन कर सकते है।
8000 से ज्यादा पदों पर नौकरी :—
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजाब के स्कूलों में 8393 खाली पदों पर नौकरी निकाली गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब शिक्षक भर्ती के लिए 11 अक्टूबर 2021 तक पंजीकरण करा सकेंगे।
पंजाब एनटीटी महत्वपूर्ण तिथियां :—
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि : जल्द होगी जारी
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 11 अक्टूबर, 2021
पंजाब एनटीटी रिक्ति विवरण:—
कुल पदों की संख्या : 8393 पद
पंजाब एनटीटी वेतनमान:—
25,500 रुपए प्रति महीना
पंजाब पुलिस एनटीटी आयु सीमा:—
आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम नहीं और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें :— Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना ने स्थगित की 16 सितंबर की भर्ती रैली
पंजाब एनटीटी शिक्षक आवेदन शुल्क:—
जनरल और अन्य श्रेणियों के लिए : 1000/-
एससी / एसटी के लिए : 500/-
भूतपूर्व सैनिकों के लिए : कोई शुल्क नहीं
शैक्षिक योग्यता:—
— कम से कम 45% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बारहवीं कक्षा) प्रमाणपत्र या इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
— राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई), भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सरी शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम में कम से कम एक वर्ष की अवधि का डिप्लोमा या प्रमाणपत्र हो।
— शिक्षा प्रदाता, शिक्षा स्वयंसेवक, शिक्षा गारंटी योजना स्वयंसेवक (ईजीएसवी), वैकल्पिक या अभिनव शिक्षा स्वयंसेवक के रूप में तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
Updated on:
15 Sep 2021, 2:22 PM IST
Published on:
15 Sep 2021, 2:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.