30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OPSC Recruitment 2021: प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

OPSC Recruitment 2021 : ओडिशा लोक सेवा आयोग (Odisha Public Service Commission) (OPSC) ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर नौकरियां निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 13 Sep 2021, 3:14 PM IST

opsc recruitment 2021

opsc recruitment 2021

OPSC Recruitment 2021 : ओडिशा लोक सेवा आयोग (Odisha Public Service Commission) (OPSC) ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर नौकरियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए 25 अगस्त, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तारीख 24 सितंबर, 2021 तय की गई है।

575 पदों पर निकाली भर्तियां:—
ओडिशा लोक सेवा आयोग (Odisha Public Service Commission) (OPSC) ने कुल 575 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 385 पदों और प्रोफेसर 190 पदों पर भर्तियां की जाएगी। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, रिक्ति विवरण चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क नीचे स्क्रॉल करके देख सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियां:—
आवेदन शुरू होने की तिथि : 25 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि : 24 सितंबर 2021

रिक्त पदों की संख्या:—
असिस्टेंट प्रोफेसर : 385
प्रोफेसर : 190

शैक्षणिक योग्यता:—
प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन:—
— सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाए।
— इस पर खुद को पंजीकृत करना होगा।
— फिर अपने खाते में लॉगिन करें और आवेदन भरें।
— सभी आवश्यक दस्तावेज और एक हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड करें ।
— अपना विवरण जांचें और आवेदन जमा करें।

यह भी पढ़ें:— UPPSC GIC Admit Card 2021: यूपीपीएससी जीआईसी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

चयन प्रक्रिया :—
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:— JEE Main Final Answer Key: जेईई मेन सेशन 4 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड