30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना ने स्थगित की 16 सितंबर की भर्ती रैली

महामारी कोरोना वायरल के कारण देश में पिछले कई दिनों भर्तियां स्थगित हो रही है। भारतीय सेना में भर्ती के लिए होने वाली रैलियों के स्थगित होने का सिलसिला लगातार जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Sep 2021, 2:20 PM IST

Indian Army Recruitment 2021

Indian Army Recruitment 2021

Indian Army Recruitment 2021 : महामारी कोरोना वायरल के कारण देश में पिछले कई दिनों भर्तियां स्थगित हो रही है। भारतीय सेना में भर्ती के लिए होने वाली रैलियों के स्थगित होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारतीय सेना के भर्ती निदेशालय ने पंजाब के अमृतसर में होने वाली भर्ती रैली को स्थगित करने की घोषित कर दी है। पहले यह भर्ती रैली 16 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होने जा रही थी।

जल्द जारी होगी नई तारीखें
सिपाही (फार्मा) पद के लिए अब भर्ती रैली कब होगी, इसके जवाब में भारतीय सेना का कहना है कि नई भर्ती तारीखों का ऐलान जल्‍द किया जाएगा। माना जा रहा है कि देश में कोविड—19 को लेकर माहौल जैसे ही सामान्य होगा भर्ती रैली के लिए नई तारीखें जारी की जाएगी।

सिपाही फार्मा पद पर होने वाली थी भर्ती
भारतीय सेना के अनुसार, कोविड महामारी के चलते उत्‍पन्‍न परिस्थितियों को देखते हुए सिपाही (फार्मा) पद के लिए होने वाली भर्ती रैली को स्थगित करने का फैसला किया है। इस रैली में सिपाही फार्मा पद के लिए भर्ती होनी थी।

यह भी पढ़ें :— OPSC में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

इन राज्‍यों में स्थगित हो चुकी हैं भर्ती रैली
महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए भारतीय सेना का भर्ती निदेशालय पंजाब से पहले उत्‍तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली को स्थगित हो चुकी है। भारतीय सेना भर्ती रैली 2021 पहले 15 से 30 सितंबर तक तिरुचिरापल्ली में आयोजित होने वाली थी। इसके अलावा अहमदनगर और वाराणसी में रैलियां क्रमशः 7 से 23 सितंबर, 2021 और 6 से 30 सितंबर, 2021 तक होने वाली थीं।

यह भी पढ़ें :— हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सेना ने जारी किया नोटिफिकेशन
इस भर्ती रैलियों को भी कोरोना महामारी के चलते उत्‍पन्‍न परिस्थितियों को देखते हुए स्‍थगित करने का ऐलान किया गया है। इस संबंध में सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया था। अभ्यर्थी भर्ती रैली स्थगित होने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।