31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGPSC Recruitment 2021 : छत्तीसगढ़ में 595 प्रोफेसर भर्ती के लिए वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Sep 2021, 12:37 PM IST

CGPSC

CGPSC

CGPSC Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) (CGPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।


595 पदों पर होगी भर्ती :—
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वैकेंसी के माध्यम से 595 पदों पर भर्तियां होंगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट- psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर, 2021 से शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर, 2021 तय की गई है।


आयु सीमा:—
आवेदकों की उम्र 31 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। 1 जनवरी, 2021 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता:—
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास यूजीसी के नियमानुसार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास कम से कम 10 साल शैक्षणिक कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।

आवेदन शुल्क:—
छत्तीसगढ़ के एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि 400 रुपए अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है। फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :— OPSC में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

प्रोफेसर रिक्तियों के लिए ऐसे करें आवेदन :—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर नवीनतम अनुभाग के तहत ऑनलाइन आवेदन टैब पर क्लिक करें।
— इसके बाद अब यहां क्लिक करें रजिस्टर करने के लिए और प्रोफेसर -2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
— फिर रजिस्टर करें पर क्लिक करके पंजीकरण करें और फिर पोर्टल पर लॉगिन करें।
— आवेदन करने के लिए पद का चयन करें, विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करेंं
— फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

यह भी पढ़ें :— Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना ने स्थगित की 16 सितंबर की भर्ती रैली