
Jharkhand Home Guard Salary: झारखंड पुलिस विभाग के अधीन होमगार्ड की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 1614 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 7वीं पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jhpolice.gov.in पर जाएं। वहीं आवेदन करने से पहले आइए जानते हैं कि झारखंड होमगार्ड की सैलरी कितनी होती है और इन्हें हर महीने कितने रूपये दिए जाते हैं-
झारखंड होमगार्ड की इस वैकेंसी के तहत विभिन्न कैटेगरी के लिए भर्ती निकाली गई है। सामान्य होमगार्ड के 1276 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं ग्रामीण पुरुष होमगार्ड के 169 पद और ग्रामीण महिला होम गार्ड के 169 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
झारखंड होमगार्ड वैकेंसी के तहत आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का 7वीं या 10वीं पसा होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए 7वीं पास होने की अनिवार्यता है तो कुछ पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग जैसे कि एससी, एसटी और ओबीसी को उम्र सीमा में छूट दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद झारखंड होमगार्ड को 1088 रुपये दैनिक दर पर वेतन के भुगतान किए जाने की मंजूरी मिली। इससे पहले होमगार्ड को दैनिक दर पर 500 रुपए वेतन का भुगतान किया जाता था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों की तरह समान काम, समान वेतन दिया जाएगा। झारखंड पुलिस विभाग के अधीन पिछले साल तक 19 हजार होमगार्ड कार्यरत हैं, जिनमें से 3527 जवान लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी में प्रतिनियुक्त हैं।