
DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जल्द ही 1383 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जारी किया जाएगा। यहां से इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं और भर्ती संबंधित जरूरी डिटेल्स पा सकते हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 1383 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट), डिप्टी डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग), असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, AEE (सिविल), AEE (इलेक्ट्रिकल) समेत कई पद शामिल हैं। पदों के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें-वैकेंसी डिटेल्स
डीडीए की इस भर्ती के तहत अलग अलग पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं पास तो कुछ पदों के लिए ITI या डिप्लोमा की अनिवार्यता है। वहीं कुछ पदों के लिए बैचलर या मास्टर डिग्री या फिर इंजीनियरिंग डिग्री वाले कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकते हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा की इस भर्ती के लिए सेलेक्शन कई स्टेज की परीक्षा के बाद होगा। अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) टेस्ट देना होगा। फिर स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू राउंड देना होगा। इन सभी स्टेज की परीक्षा में सेलेक्शन के बाद ही अंतिम रूप से कैंडिडेट्स चयनित किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 35 होनी चाहिए। सैलरी लेवल 1 से लेवल 11 के आधार पर मिलेगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
Updated on:
31 May 2025 02:08 pm
Published on:
31 May 2025 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
