जॉब्स

MP High Court Recruitment 2021: लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

MP High Court Recruitment 2021: लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के 32 पदों पर निकली भर्ती इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, 18 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

2 min read
Feb 18, 2021

MP High Court Recruitment 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के 32 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती एक शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रेक्चुअल असाइनमेंट पर की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 फरवरी 2021 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार mphc.gov.in पर जाकर 18 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 26 फरवरी, 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 मार्च, 2021

शैक्षणिक योग्यता
उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का लॉ में बैचलर डिग्री होने के साथ ही एमएस ऑफिस का ज्ञान होना भी बेहद जरुरी है।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष

परीक्षा फीस - 922.16 रुपये

स्टाइपेंड
उम्मीदवारों को वेतन के रूप में 20 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, mphc.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर रिक्रूटमेंट /रिजल्ट्स सेक्शन में जाएं। अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म्स लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, संबंधित रिक्रूटमेंट के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। यहां कैंडिडेट को मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद पुनः लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा। आवेदन पत्र में डिटेल्स भरने के बाद शुल्क भुगतान करना होगा। उम्मीदवार फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।

Updated on:
19 Feb 2021 07:44 am
Published on:
18 Feb 2021 10:45 pm
Also Read
View All