CCL Recruitment 2021: सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) ने दसवीं पास युवाओं के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अप्रेंटिस के कुल 482 पदों पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी को पात्रता संबंधी सभी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लेना चाहिए। विस्तृत अधिसूचना का लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी उपलब्ध है।