8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BPSC PRO Recruitment 2021: जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

BPSC Public Relation Officer Recruitment 2021: सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी के 31 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2021 से शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 13 Feb 2021, 11:06 PM IST

jobs.jpg

महासभा ने खाली पदों को ऐसे भरने की मांग की

BPSC Public Relation Officer Recruitment 2021: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी के 31 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2021 से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 12 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक खबर में निचे पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी उपलब्ध है।

Click Here For Check Official Notification

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या : 31 पद
अनारक्षित - 10 पद
ईडब्ल्यूएस - 03 पद
एससी - 6
एसटी- 1 पद
एमबीसी - 7 पद
पिछड़ा वर्ग - 3
पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए – 1 पद

Read More: टीचर्स के 534 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

योग्यता और आयु सीमा:
बिहार BPSC पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पत्रकारिता एवं जनसंचार क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र पुरुषों के लिए 21 साल से 37 साल तक और महिलाओं के लिए 21 साल से 40 साल तक तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

Read More: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू

आवेदन शुल्क
सामान्य /बिहार के बाहर के कैंडिडेट्स के लिए - 750 रुपये
बिहार के एससी, एसटी वर्ग के लिए - 200 रुपये
बिहार की महिलाओं के लिए - 200 रुपये
दिव्यांग के लिए - 200 रुपये
अन्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए - 750 रुपये

चयन प्रक्रिया: इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Read More: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू

ऐसे करें अप्लाई
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से जारी DPRO पद के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। 16 फरवरी के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट होगा। जहां मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरकर एप्लीकेशन फीस सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2021-02-12-02.pdf पर भी विजिट कर सकते हैं।