Govt Jobs 2021: एक्स सर्विसमैन के लिए 2 हजार पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स
Latest Govt Jobs:
एक्स सर्विसमैन कोटे के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, (CISF) में निकली भर्तियां
कुल 2000 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार, 15 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
Govt Jobs 2021: भारतीय सेना से सेवानिवृत हो चुके पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। एक्स सर्विसमैन कोटे के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, (CISF) में रिक्तियां निकली हैं। यह भर्ती सीआईएसएफ में एसआई, एएसआई, हवलदार और कांस्टेबल के पदों पर की जाएंगी। कुल 2000 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ईमेल के जरिए किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी को सीआईएसएफ में दो साल के कॉन्ट्रेक्ट पर विभिन्न यूनिट्स में तैनात किया जाएगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपनी पसंद की तीन यूनिट्स के नाम देने हैं। भर्ती के लिए पात्रता और उससे संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सीआईएसएफ में विज्ञापित इन पदों के लिए आवेदन करते वक्त उम्मीदवार को सुनिश्चित करना होगा की वह किस पद के लिए आवेदन कर रहा है। अभ्यर्थी उन्हीं पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके समकक्ष या उससे ऊंचे पदों पर रहते हुए सेना से सेवानिवृत हुए हैं। आवेदक की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शारीरिक दक्षता उम्मीदवार की लंबाई 170 सेंटीमीटर, सीना पांच सेमी फुलाव के साथ 80-85 सेंटीमीटर होना चाहिए। किसी भी सरकारी डॉक्टर से बना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट पेश करना होगा।
-गढ़वाल, कुमायूं हिमाचल प्रदेश, गोरखा, डोगरा, मराठा, कश्मीर घाटी, लेह एवं लद्दाख, जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों की लंबाई 165 सेंटीमीटर न्यूनतम होनी चाहिए।
-एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की लंबाई 162.5 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 77 और फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया अभ्यर्थी को निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उसकी स्कैन कॉपी को आवश्चयक दस्तावेजों के साथ ईमेल करना है। ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में “APPLICATION FOR ENGAGEMENT OF ExARMY PERSONNEL ON CONTRACTUAL BASIS IN CISF' अवश्य लिखें।