चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन, आवेदन की स्क्रीनिंग, कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के चरण शामिल हैं। आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (आईएनसीईटी-टीएमएम-01/2021) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आईएनसीईटी की तारीख व समय, उम्मीदवारों के परीक्षा शहर एवं केंद्र का जानकारी नौसेना द्वारा एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।