जॉब्स

NHAI Recruitment: नेशनल हाईवे अथॉरिटी में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स

भारत सरकार से लेकर राज्य सरकारों में भी कई नौकरी निकली है...। पत्रिका.कॉम पर देखें रोजगार की जानकारी...।

3 min read
Jun 16, 2023
Read more at: https://www.patrika.com/jobs/

उप प्रबंधक के 50 पदों पर मौका

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उप प्रबंधक (तकनीकी) के 50 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक कर रखी हो और आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं हो, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर 30 जून (शाम 6 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।


न्यूनतम योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना चाहिए। इसके लिए आवेदक को नोटिफिकेशन का अवलोकन कर लेना चाहिए।

आयु सीमा में छूट:

आवेदक की आयु विज्ञापन की अंतिम तिथि को 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Phone No.:- 011-25074100/200
Extn No./Mobile No. :- 1317/2516
Email Id. :- recruitment@nhai.org
Technical Assistance Extn No.:- 1028

--------------------------------------------------------

ट्रेंडिंग कोर्सः रोबोटिक इंजीनियरिंग में बनाएं कॅरियर

मौजूदा दौर में रोबोटिक्स तेजी से आगे बढ़ रहे कॅरियर में से एक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ किफायती और उपयोगी प्रोडक्ट्स बनाने में रोबोटिक्स इंजीनियर अहम भूमिका निभाते हैं। रोबोटिक्स, छात्रों और उद्यमियों के लिए कई नए अवसर पैदा कर रहा है। ऑटोमोटिव इंडस्ट्री, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष, निर्माण, धातु और कपड़ा आदि में रोबोटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है।

यह है जरूरी योग्यता

इस क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम से पास करनी होगी। इसके बाद मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, बीई या कंप्यूटर साइंस में कोर्स कर सकते हैं। रोबोटिक्स एमएस करने के लिए कई विदेशी यूनिवर्सिटी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

यहां से कर सकते हैं कोर्स






































यूनिवर्सिटी


जॉब ऑप्शन

आइआइटी हैदराबाद


रिसर्च एंड डेवलपमेंट
आइआइटी कानपुरमैन्युफैक्चरिंग एंड टेस्टिंग
आइआइटी मुंबईरोबोटिक्स डिजाइन
आइआइटी गुवाहाटीरोबोट सिस्टम इंजीनियर
आइआइटी दिल्लीरोबोट टेस्ट इंजीनियर
आइआइटी मद्रासऑटोमेटेड प्रोडक्ट
आइआइटी रुड़कीडिजाइन इंजीनियर

एग्जाम गाइड

1. पशुओं.....

1. पशुओं के लिए भारत के पहले इन विट्रो फर्टिलाइजेशन मोबाइल यूनिट की शुरुआत किस राज्य से की गई?

(अ) बिहार (ब) गुजरात
(स) आंध्र प्रदेश (द) उत्तर प्रदेश

2. किस भारतीय-अमरीकी को यूएस की फाइनेंस एजेंसी में डिप्टी सीईओ के पद पर नामित किया गया है?

(अ) निशा बिस्वाल (ब) सोनिया शाह
(स) जानकी राम (द) अमिता कानेकर

3. निम्न में से किस अंतरिक्ष एजेंसी ने हाई-रिजॉल्यूशन एयर क्वालिटी कंट्रोल इंस्ट्रूमेंट लांच किया है?

(अ) इसरो (ब) डीआरडीओ
(स) नासा (द) इनमें से कोई नहीं

4. हाल ही किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए कार्यस्थल को सुरक्षित बनाने के लिए ‘साहस’ पहल शुरू की है?

(अ) केरल (ब) असम
(स) तेलंगाना (द) अरुणाचल प्रदेश

5. मध्यप्रदेश का पहला मातृ दुग्ध बैंक निम्न में से किस जिले में है?

(अ) उज्जैन (ब) होशंगाबाद
(स) जबलपुर (द) सागर

करियर और जॉब से जुड़ी जानकारी के लिए देखें patrika.com/jobs/

Updated on:
16 Jun 2023 02:08 pm
Published on:
16 Jun 2023 02:07 pm
Also Read
View All