जॉब्स

आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 21 मार्च को होगी आयोजित, जानिए एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

RSMSSB Stenographer Admit Card 2021: स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान परीक्षा का आयोजन 21 मार्च को प्रदेश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही किया जाएगा।

2 min read
Mar 10, 2021

RSMSSB Stenographer Admit Card 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा कुल 1211 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 21 मार्च को प्रदेश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही किया जाएगा। स्टेनोग्राफर भर्ती का विज्ञापन जुलाई 2018 में जारी हुआ था। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर भर्ती परीक्षा नोटिस जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक के जरिए भी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 21 मार्च को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य ज्ञान, विज्ञान और राजस्थान जीके) हल करना होगा। दूसरी शिफ्ट में परीक्षा 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य हिन्दी व अंग्रेजी) विषय का होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना वायरस महामारी से संबंधित निर्देशों का पालन भी करना जरुरी होगा।

Read More: शिक्षक के 1894 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फटाफट करें अप्लाई

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती की फेज-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 मार्च, 2021 को अपलोड कर दिए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यमों या डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को किराए में छूट होगी। बजट में मुख्यमंत्री ने निःशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद जरुरी निर्देश अवश्य पढ़ें।

Published on:
10 Mar 2021 10:06 pm
Also Read
View All