Sarkari Job: बिहार पुलिस चालक कांस्टेबल 2021 पीईटी परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर तारीख और अन्य विवरण देख सकते हैं।
Sarkari Job: केंद्रीय चयन बोर्ड (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस चालक सिपाही के 1722 पदों पर भर्ती के लिए CSBC ने बिहार पुलिस ड्राइवर कॉन्स्टेबल 2021 के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट की तारीख जारी कर दी है। सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए पीईटी परीक्षा 7 मई, 2021 को बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। और इसके लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल, 2021 को सीएसबीसी की आधिकारिक साइट csbc.bih.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले इन पदों की भर्ती के लिए लिखित परिक्षा ली गई थी जिसके नतीजें केंद्रीय चयन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे। जो उम्मीदवारों इस लिखित परीक्षा में क्वालीफाई हुए है वे लोग ही इस पीईटी परीक्षा में शामिल किए जाएंगे। यह परीक्षा 7 मई 2021 को पटना हाई स्कूल Gardanibagh, Patna - 800002 में होगी। उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाते हैं तो जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार वे अपना डुप्लीकेट एडमिट कार्ड CSBC, बैंक होर्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के पास), पटना से 10 AM और 5 PM के बीच 4 और 5 मई, 2021 को एकत्र कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 1722 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और वाहन चालन दक्षता परीक्षा (ड्राइविंग टेस्ट) के आधार पर किया जाएगा।