8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSESSB TGT, PGT 2021: TGT, PGT भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

UPSESSB TGT, PGT 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी पीजीटी भर्ती 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तीथि को बढ़ा दिया गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 20 Apr 2021, 8:33 PM IST

UPSESSB TGT, PGT 2021

UPSESSB TGT, PGT 2021

UPSESSB TGT, PGT 2021: उत्तर प्रदेश में टीजीटी / पीजीटी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खास खबर यह है कि राज्य के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी (बालक/बालिका) और पीजीटी (बालक/बालिका) की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। जिन लोगों ने इन पदों के पर आवेदन नही किया था वे लोग अब माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) की ऑफिशियल वेबसाइट, upsessb.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

click here for official notification

Read More:- JEECUP 2021: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की अंतिम डेट बढ़ी, जल्द करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु अलग से पोर्टल तैयार कराया है। प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में टीजीटी के 12603 और पीजीटी के 2595 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। अब एन.आई.सी के ई- परीक्षा पोर्टल के सुचारू रूप से कार्य ना करने के कारण अभ्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था । जिसके चलते चयन बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 10 दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि शुल्क जमा करने के साथ क्रमश: 1-05-2021,03-05-2021, तथा 05-05-2021 निर्धारित की गई है। और अधिक जानकारी आप चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

Read More:- UPSC: कोरोना मामलों के चलते यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार किए स्थगित

जिस किसी ने इन पदों के लिए आवेदन नही किया है वे लोग निर्धारित की गई अंतिम तिथि 05-05-2021 तक जमा कर सकते है इसके पश्चात किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा।