8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: हरियाणा विधानसभा की ओर से विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri: हरियाणा विधानसभा ने रिपोर्टर (अंग्रेजी), रिपोर्टर (हिंदी), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, रिकॉर्ड रिस्टोरर, चौकीदार के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिनों के अंदर निर्धारित प्रारूप के जरिए पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 20 Apr 2021, 6:50 PM IST

Haryana Vidhan Sabha Recruitment 2021.jpg

Haryana Vidhan Sabha Recruitment 2021

Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। हरियाणा विधानसभा ने रिपोर्टर (अंग्रेजी), रिपोर्टर (हिंदी), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, रिकॉर्ड रिस्टोरर, चौकीदार जैसे रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिनों के अंदर निर्धारित प्रारूप के जरिए पदों पर आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार आवेदन के इच्छुक है वे ध्यानपूर्वक योग्यता को जांच लें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी तरह की जानकारी को एकत्र कर लें।

Read More:- Sarkari Result: बिहार विधान परिषद् भर्ती परीक्षा के परिणाम हुए जारी, यहां से करें चेक

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन के अंदर

रिक्त पदों का विवरण

रिपोर्टर - 03 पद
जूनियर इंजीनियर - 01 पद
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर - 01 पद
रिकॉर्ड रिस्टोरर - 01 पद
चौकीदार - 04 पद
फ्रैश - 01 पद

Read More:- JEECUP 2021: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की अंतिम डेट बढ़ी, जल्द करें अप्लाई

Haryana Vidhan Sabha Recruitment 2021: आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ दस्तावेजों को लगाकर सचिव, हरियाणा विधानसभा सचिवालय, चंडीगढ़ को विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिनों के अंदर जमा कर सकते हैं।
आयु सीमा :

न्यूनतम आयु: 17 वर्ष। अधिकतम आयु: 42 वर्ष।
चयन प्रक्रिया:

परीक्षा।
आवेदन करने की विधि:

ऑफलाइन माध्यम से।
नौकरी करने का स्थान: हरियाणा।

किस तरह से अपना आवेदन फॉर्म निकालें:

सबसे पहले वेबसाइट https://haryanaassembly.gov.in/ के होमपेज पर जाएं। यहां पर करियर के विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते अधिसूचना की सारी जानकारी सामने होगी। इसके साथ आवेदन पत्र भी जुड़ा होगा। इसका प्रिंट आउट निकालकर उम्मीदवार फॉर्म भर लें। इसके बाद तय पते पर भेज दें।