जॉब्स

Sarkari Naukri : BPSC प्रोजेक्ट मैनेजर और न्यायिक सेवा परीक्षा रद्द, डिटेल्स यहां से करें चेक

BPSC Project Manager and Judicial Services Examination Postponed : बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) ने COVID-19 मामलों में कई गुना बढ़ोतरी को देखते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर और न्यायिक सेवा परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। नए सिरे से परीक्षा की तारीख तय करने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सूचना दी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2021, 12:37 PM IST
bpsc.jpg
BPSC ने प्रोजेक्ट मैनेजर और न्यायिक सेवा परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

BPSC Project Manager and Judicial Services Examination Postponed : बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) ने परियोजना प्रबंधक प्रारंभिक बिहार न्यायिक सेवा मुख्य ( लिखित ) को स्थगित कर दिया है। बीपीएससी ने COVID-19 वायरस संक्रमण के नए मामलों में कई गुना वृद्धि के कारण यह फैसला लिया है। अब बीपीएससी परियोजना प्रबंधक ( प्रारंभिक परीक्षा ) और 31वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य ( लिखित ) के लिए नए सिरे से तारीखें जारी करेगा। बीपीएसपी की अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर भी सभी उम्मीदवारों को मुहैया कराएगा।

ये है परीक्षा रद्द होने की मुख्य वजह

31वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य ( लिखित ) और परियोजना प्रबंधक ( प्रारंभिक ) परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जानकारी इसके बारे में डिटेल में जानकारी हासिल कर सकते हैं। फिलहाल बीपीएससी की ओर से जारी तत्काल सूचना के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण 31वीं बिहार न्यायिक सेवा और परियोजना प्रबंधक की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है।

बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) 13 अप्रैल 2021 से 31वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य ( लिखित ) प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने के लिए निर्णय लिया था। ऐसे सभी उम्मीदवार जो बिहार न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में योग्य पाए गए थे उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इसी तरह 11 अप्रैल, 2021 को परियोजना प्रबंधक ( प्रारंभिक ) प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। परियोजना प्रबंधक ( प्रारंभिक ) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों को भी आगामी निर्णय के बारे में सूचित किया जाएगा। अब बीपीएससी ने दोनों परीक्षाओं के लिए नए सिरे से परीक्षा तिथि जारी करेगा।

फिलहाल, 31वीं बिहार न्यायिक सेवा और परियोजना प्रबंधक में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा रद्द होने की सूचना की पुष्टि कर सकते हैं।

Updated on:
6 Apr 2021, 12:37 PM IST
Published on: