जॉब्स

Sarkari Naukri: विभिन्न विभागों में 1700 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Latest Govt Jobs: विभिन्न विभागों में 1700 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी यह अधिसूचना 1700 पदों को भरने के लिए जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2020, 1:25 PM IST
govt jobs

Latest Govt Jobs: जम्मू कश्मीर में तीसरी बार JKSSB ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 1700 पदों को भरने के लिए जारी की गई है। इसमें जिला, डिवीजन और केंद्र शासित प्रदेश स्तर के पद शामिल किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2020 से शुरू होगी। उम्मीदवार 16 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जम्मू कश्मीर का डोमिसाइल होना जरूरी है।

रिक्तियों का विवरण
ट्रांसपोर्ट विभाग - 144 पद
श्रम एवं रोजगार विभाग - 78 पद
संस्कृति -79 पद
चुनाव विभाग -137 पद
जनजाति मामलों के विभाग - 16 पद
वित्त विभाग -1,246 पद

पात्रता
उम्मीदवार की आयु के लिए एक जनवरी 2020 आधार तिथि तय की गई है। ओपन मेरिट में सामान्‍य श्रेणी के लिए अधिकतम आयु चालीस साल, अनुसूचित जाति, जनजाति, आरबीए, अंतरराष्‍ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के निवासियों, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पहाड़ी भाषी लोगों और अन्य सामाजिक जनजाति आरक्षित वर्ग के लिए आयु 43 निर्धारित की गई है।

आयु सीमा
दिव्यांगों के लिए 42, पूर्व सैनिकों के लिए 48, सरकारी सेवा या कांट्रेक्ट कर्मियों के लिए आयु 40 साल निर्धारित की गई है। विभिन्न विभागों में विभिन्न पद भरे जाने हैं, जिनकी विस्तार से जानकारी विभाग की अधिसूचना में दी गई है।

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में तीसरी बार विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए आवेदन निकाले गए हैं। इससे पहले करीब दस हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जम्मू कश्मीर सरकार ने एक कमेटी का गठन किया था जो विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को रेफर करवाने का काम कर रही है।

Published on: