जॉब्स

कोरोना के चलते स्थगित हुईं ये प्रतियोगी परीक्षाएं, देखें पूरी लिस्टं

Competitive exams 2021 postponed: देश में तेजी से फैल रही महामारी को देखते हुए कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

2 min read
May 07, 2021
Competitive exams 2021postponed

Competitive exams 2021 postponed: देश में तेजी से फैल रही इस कोरोना महामारी को देखते हुए केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों ने अपने यहां कि CBSE और CISCE बोर्ड परीक्षा सहित देश भर में कई परीक्षाओं को स्थगित और रद्द कर दिया है इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित करने का फैसला लिया गया है जिसमें ICAI CA Exam 2021, JEE Mains अप्रैल और मई 2121 सत्र और NEET-PG परीक्षा 2021 शामिल हैं। इसके अलावा और भी कई प्रतियोगी परिक्षाएं जो हाल ही में स्थगित हुई है उनके नाम नीचे बताए जा रहे हैं।

CGPSC Mains 2020 Postponed: भारत में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मेन्स परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। सीजीपीएससी ने मुख्य परीक्षा 2020 के लिए 18, 19, 20, और 21 जून 2021 की तारीख निर्धारित की थी। ताजा जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीएसपीएससी ने बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच राज्य सेवा परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। सीजी पीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाबत जरूरी नोटिस भी जारी कर दया है। आपको बता दें कि CGPSC मुख्य परीक्षा 2020 18, 19, 20 और 21। जून 2021 को आयोजित होने वाली थी, जिसे आगे के लिए टाल दिया गया है।

CGL CHSL Exam 2021 Postponed: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेण्डारी परीक्षा (CHSL), कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CGL) और कांस्टेाबल (GD) भर्ती परीक्षा को भी स्थगित करने का फैसला लिया है। ये सभी परीक्षाएं अब अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दी गई हैं।

common entrance exam 2021 postponed: भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेस परीक्षा (राजस्थान रीजन) को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय सेना की ओर से शुक्रवार को दी गई है। इस परीक्षा के पहले नॉर्थ ईस्ट रीजन की भी परीक्षा को टाल दिया गया था, जो 25 अप्रैल को आयोजित होनी थी। कोरोनो संकट को देखते हुए भारतीय सेना इन परीक्षाओं के अलावा अपने विभाग की सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, 10 वीं पास के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा को भी रद्द कर दिया था।
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर करें क्लीक

IGNOU June TEE 2021 Postponed: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) 2021 को स्थगित कर दिया है। जून 2021 के लिए टीईई को स्थगित करने का निर्णय देश में COVID-19 की दूसरी लहर और उसके बाद विभिन्न राज्यों में किए गए लॉकडाउन को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले, उक्त परीक्षाएं 15 जून से शुरू होने वाली थीं। विश्वविद्यालय के अनुसार, "नई तारीखों की घोषणा परीक्षा शुरू होने से कम से कम 21 दिन पहले की जाएगी।"

UGC Guidelines for University Exams 2021: कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक नोटिस जारी कर सभी विश्वविद्यालयों को मई महीने में आयोजित होने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने का निर्देश दिया है। स्थानीय परिस्थितियों का आंकलन करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लेने के लिए कहा गया है। यूजीसी द्वारा जारी किया गया नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर उपलब्ध है। आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को लिखे अपने पत्र में जोर देकर कहा कि चल रही COVID-19 महामारी के दौरान, सभी की स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जैसा कि निर्देशित किया गया है।

Published on:
07 May 2021 05:45 pm
Also Read
View All