30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Common entrance exam: राजस्थान रीजन की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा स्थगित, 30 मई को होनी थी आयोजित

Common entrance exam: डिफेंस पीआरओ, राजस्थान ने भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेस परीक्षा (राजस्थान रीजन) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 7 May 2021, 4:48 PM IST

Common entrance exam

Common entrance exam

नई दिल्ली। देश में तेजी से फैल रही इस कोरोना महामारी को देखते हुए केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों ने अपने यहां कि CBSE और CISCE बोर्ड परीक्षा सहित देश भर में कई परीक्षाओं को स्थगित और रद्द कर दिया है इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित करने का फैसला लिया गया है जिसमें ICAI CA Exam 2021, JEE Mains अप्रैल और मई 2121 सत्र और NEET-PG परीक्षा 2021 शामिल हैं। अब इसी के बीच खबर सामने आ रही है कि भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेस परीक्षा (राजस्थान रीजन) को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय सेना की ओर से शुक्रवार को दी गई है।

इस परीक्षा के पहले नॉर्थ ईस्ट रीजन की भी परीक्षा को टाल दिया गया था, जो 25 अप्रैल को आयोजित होनी थी। कोरोनो संकट को देखते हुए भारतीय सेना इन परीक्षाओं के अलावा अपने विभाग की सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, 10 वीं पास के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा को भी रद्द कर दिया था।