जोधपुर

कहर जारी: स्वाइन फ्लू से गर्भवती महिला सहित 3 और मौतें, 16 नए मरीज भी आए सामने

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Jan 19, 2019
Feature image

जोधपुर.
जोधपुर जिले में स्वाइन फ्लू लगातार पांव पसार रहा है। शहर के एमडीएम अस्पताल में एक बालिका, एक गर्भवती महिला और जिले के फलोदी तहसील में सेवानिवृत्त शिक्षिका की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। इनके अलावा 16 नए रोगी सामने आए हैं।

अब तक स्वाइन फ्लू से 28 मौतें
एमडीएम अस्पताल के जनाना विंग में मांडला कला देचू निवासी 4 वर्षीय बालिका गोमती की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। जबकि दूसरी मृतका का नाम बोला (जैसलमेर) निवासी 7 माह की गर्भवती जरिना (24) है। जरीना 15 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थी। वहीं फलोदी में जीनगर बस्ती (इंदिरा कॉलोनी) निवासी महिला की गुरुवार मध्य रात्रि को अहमदाबाद स्थित चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि जोधपुर में अब तक स्वाइन फ्लू से 28 मौतें हो चुकी है।

Updated on:
19 Jan 2019 01:30 am
Published on:
19 Jan 2019 01:30 am