जोधपुर

ACB Action: कमीशन मांगना पड़ा महंगा, एसीबी के हत्थे चढ़ा VDO, 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बिल पास करने की एवज में कमीशन मांगने का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
less than 1 minute read
Jan 29, 2026
ACB, ACB action, ACB action in Jodhpur, Village Development Officer arrested, VDO arrested in Jodhpur, VDO arrested while taking bribe, Jodhpur news, Jodhpur crime news, एसीबी, एसीबी एक्शन, एसीबी एक्शन इन जोधपुर, ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, जोधपुर में वीडीओ गिरफ्तार, रिश्वत लेते वीडीओ गिरफ्तार, जोधपुर न्यूज, जोधपुर क्राइम न्यूज
रिश्वत लेने का आरोपी ग्राम विकास अ​धिकारी। फोटो- पत्रिका

जोधपुर/बालेसर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ग्रामीण ने गुरुवार को बालेसर तहसील की ग्राम पंचायत केतू मदा में बिल पास करने की एवज में कमीशन के तौर पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

छह प्रतिशत कमीशन मांगा

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत केतू मदा में निर्माण कार्यों के लिए सामग्री सप्लाई हेतु एक फर्म को ठेका दिया गया था। फर्म मालिक ने सामग्री सप्लाई के बिलों के भुगतान के लिए ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने बिल राशि का छह प्रतिशत कमीशन मांगा। इस संबंध में फर्म मालिक ने एसीबी ग्रामीण चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

यह वीडियो भी देखें

रिश्वत की राशि जब्त

गोपनीय सत्यापन कराए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी की ओर से रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवादी को रिश्वत राशि देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि ली, उसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के निर्देशन में उपाधीक्षक महेश श्रीमाली के नेतृत्व में एसीबी टीम ने दबिश देकर ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई।

Updated on:
29 Jan 2026 07:29 pm
Published on:
29 Jan 2026 07:28 pm