जोधपुर

Jodhpur: बड़े भाई की शादी की रौनक खत्म होते ही छा गया सन्नाटा, अग्निवीर ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Jodhpur News: जोधपुर के करवड़ क्षेत्र में शादी की खुशियां एक सप्ताह में ही मातम में बदल गईं, जब छुट्टी पर घर आए अग्निवीर ने आत्महत्या कर ली।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2026, 2:51 PM IST
Agniveer suicide case
पुलिस जीप। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। पुलिस थाना करवड़ क्षेत्र के चंगावड़ा में शादी समारोह की खुशियां एक सप्ताह बाद मातम में बदल गईं। बड़े भाई की शादी में छुट्टी पर आए अग्निवीर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अग्निवीर का तनाव में होना बताया जा रहा है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

यह वीडियो भी देखें

हिमाचल में थी ड्यूटी

करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मृतक सुनील के बड़े भाई दिनेश पुत्र भागीरथराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई सुनील जाट (24) भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में हिमाचल में सेवाएं दे रहा था। बड़े भाई की शादी के कारण वह पिछले दिनों छुट्टी पर आया था। घर में 24 अप्रेल से 26 अप्रेल तक शादी के कार्यक्रम हुए।

तनाव में था सुनील

शादी समारोह खत्म होने के बाद 29 अप्रेल को अग्निवीर सुनील तनाव में दिखा तो उसे दवा दी गई। दो-तीन दिन तक उसने लगातार दवा ली। एक मई को उसने अपने घर में फंदा लगा लिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली, वे उसे आर्मी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई दिनेश की रिपोर्ट पर करवड़ थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। मृतक सुनील दो साल पहले सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था। वह अविवाहित था। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी के दौरान भी परेशान नजर आ रहा था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामदेवरा गई महिला यात्री की मौत

वहीं दूसरी तरफ उज्जैन (मध्य प्रदेश) से रामदेवरा बाबा के दर्शन के लिए गए एक दंपती में महिला की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। बालेसर थाना के हेड कांस्टेबल डूंगर सिंह ने बताया कि उज्जैन के मूलापुरा रामघाट निवासी कैलाश प्रजापत (60) अपनी पत्नी संगीता प्रजापत (55) के साथ ट्रेन से रामदेवरा दर्शन करने आए थे।

रामदेवरा में अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पोकरण अस्पताल लेकर गए, जहां से जोधपुर रेफर किया गया। रास्ते में हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस 108 से बालेसर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात्रि में शव बालेसर अस्पताल में ही रखा गया। रविवार को पोकरण थाना पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Updated on:
4 May 2026, 2:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता