जोधपुर

Jodhpur: क्राइम ब्रांच में तैनात ASI लूणाराम की कार्डियक अरेस्ट से मौत, दो दिन से अस्पताल में थे भर्ती

सांस संबंधी दिक्कत और खून की कमी के बाद भर्ती किए गए एएसआई की हालत में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने जान ले ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2026, 7:30 PM IST
ASI Lunaram death, ASI Lunaram dies, police constable dies, ASI dies in Jodhpur, cardiac attack, death due to cardiac attack, Jodhpur news, Rajasthan news, ASI लूणाराम की मौत, पुलिस जवान की मौत, जोधपुर में एएसआई की मौत, कार्डियक अटैक, कार्डियक अटैक से मौत, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
ASI लूणाराम। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जोधपुर डीसीपी ऑफिस (ईस्ट) की क्राइम ब्रांच में तैनात ASI लूणाराम (47) की सोमवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वे पिछले दो दिन से सांस लेने में तकलीफ और खून की कमी की शिकायत पर भर्ती थे। हालत में सुधार की उम्मीद के बीच अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली।

निधन के बाद सोमवार को उनकी पार्थिव देह पुलिस लाइन ले जाई गई, जहां पुलिसकर्मियों ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनका शव पैतृक गांव पीपाड़ सिटी ले जाया गया। श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस लाइन में कांस्टेबल की मौत

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही करवड़ थानान्तर्गत दईजर स्थित ग्रामीण पुलिस लाइन के आवासीय क्वार्टर में एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वो बेहोशी की हालत में चारपाई से नीचे गिरा मिला था। पुलिस के अनुसार बालेसर थानान्तर्गत झिनझिनयाला कला गांव निवासी रावलसिंह राजपूत जोधपुर ग्रामीण पुलिस में कांस्टेबल था।

यह वीडियो भी देखें

चारपाई से नीचे गिरा मिला

उसकी पोस्टिंग रिजर्व पुलिस लाइन में थी। वो रात को आवासीय क्वार्टर में चारपाई पर सोया था। दूसरे दिन सुबह वह चारपाई से नीचे गिरा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन अस्पताल आए, जहां उसके भाई विजय सिंह की ओर से मर्ग दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंपा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
12 Jan 2026, 7:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता