जोधपुर

Jodhpur Accident: जिस घर से खरीदी सरसों, उसी परिवार के मासूम को पिकअप से कुचला, जानें पूरा मामला

खारड़ा गांव में बोलेरो पिकअप की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। सरसों की बोरियां लादकर लौटते समय चालक की लापरवाही से हादसा हुआ।
less than 1 minute read
Jan 15, 2026
Road accident, road accident in Jodhpur, boy dies, boy dies after being hit by pickup, Jodhpur news, Rajasthan news, रोड एक्सीडेंट, रोड एक्सीडेंट इन जोधपुर, बालक की मौत, पिकअप से बालक की मौत, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। करवड़ थाना क्षेत्र के खारड़ा गांव में सरसों भरकर लौटते समय बोलेरो पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मकान के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खारड़ा निवासी ढाई वर्षीय मोतीराम प्रजापत के रूप में हुई है।

एफआइआर दर्ज कराई

दादा चंपाराम प्रजापत ने किरमसरिया गांव निवासी बोलेरो पिकअप चालक हरीश जाट के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप के अनुसार चंपाराम ने सरसों की उपज बेची थी। किरमसरिया निवासी हरीश बोलेरो पिकअप लेकर सरसों की बोरियां भरने चंपाराम के घर पहुंचा, जहां से बोरियां लोड कर वह पिकअप लेकर रवाना हुआ।

यह वीडियो भी देखें

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

मकान के गेट के पास चंपाराम का ढाई वर्षीय पोता खेल रहा था, जो पिकअप की चपेट में आ गया। मासूम के चिल्लाने पर चालक ने वाहन रोका। परिजन बच्चे को बावड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Published on:
15 Jan 2026 08:14 pm