जोधपुर

देर रात नशे में धुत्त चालक ने दौड़ाई मौत की कार, पांच वाहनों को मारी टक्कर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 3:33 AM IST
car hit and run
देर रात नशे में धुत्त चालक ने दौड़ाई मौत की कार, पांच वाहनों को मारी टक्कर

जोधपुर.

शराब के नशे में धुत्त एक ड्राइवर ने शनिवार देर रात वाहन चलाकर जमकर उत्पात मचाया। शास्त्री सर्किल पर लग्जरी कार इतनी तेज रफ्तार व लापरवाही से दौड़ाई कि पांच वाहनों को टक्कर मार दी और डिवाइडर पर चढ़ाकर भगा ले गया। बाइक सवार एक युवक ने भैरूजी चौराहे तक पीछा कर कार रुकवाई और चालक को पुलिस के हवाले किया। ऑटो रिक्शा में सवार एक युवती के चोट आने की सूचना है।

पुलिस के बैरिकेड्स को टक्कर मारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में एक चालक लग्जरी कार लेकर शास्त्री सर्किल पहुंचा। वह तेज रफ्तार में कार चला रहा था। सबसे पहले उसने सर्किल पर लगे पुलिस के बैरिकेड्स को टक्कर मारी। फिर उसने कार को सेक्टर सात की तरफ मोड़ ली, जहां उसने एक और बैरिकेड्स गिराया। यह देख मोटरसाइकिल सवार वैभव चौधरी ने उसका पीछा किया। तब चालक कार और तेजी से भगाने लगा।

एक युवती के चोट आई

चालक ने एक मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा व दुपहिया वाहन को टक्कर मारी। ऑटो रिक्शा में सवार एक युवती के चोट आई। इसके बावजूद उसने कार नहीं रोकी और तेज रफ्तार से भैरूजी चौराहे की तरफ भगाने लगा।

बातचीत से पता चला कि वह नशे में धुत्त था
चौराहा क्रॉस करने के बाद उसने गलत दिशा में कार मोड़ ली। कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। फिर भी वह कार भगाने लगा। पीछा करते आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने वैभव ने किसी तरह कार रुकवा ली और चालक को बाहर निकाला। बातचीत से पता चला कि वह नशे में धुत्त था। उसकी कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद में शास्त्रीनगर थाना पुलिस चालक व कार को थाने ले आई। इस मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

Updated on:
2 Sep 2018, 3:33 AM IST
Published on: