जोधपुर

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, जोधपुर के ऑनलाइन सेंटर से तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में रिमोट डेस्कटॉप तकनीक से नकल कराए जाने का मामला जोधपुर में पकड़ा गया। बनाड़ रोड स्थित ऑनलाइन परीक्षा सेंटर पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
Jan 14, 2026
Head Constable Recruitment Exam, Cheating in Head Constable Recruitment Exam, Delhi Head Constable Recruitment Exam, Cheating in Delhi Head Constable Recruitment Exam, Jodhpur News, Rajasthan News, हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल, दिल्ली हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, दिल्ली हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल कराने के मामले में बनाड़ रोड स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा सेंटर पर दिल्ली पुलिस और बनाड़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई हुई। रिमोट डेस्कटॉप एप्लिकेशन के जरिए विशेष अभ्यर्थियों को नकल कराए जाने की सूचना पर मारवाड़ इंस्टीट्यूट पर छापा मारा गया।

बनाड़ थाने में एफआईआर दर्ज

कार्रवाई में ऑनलाइन परीक्षा सेंटर के सुपरिटेंडेंट और मालिक पेमाराम, सांवलाराम और महेंद्र को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बनाड़ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में रिमोट डेस्कटॉप एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को अनुचित सहायता दी जा रही थी।

स्थानीय पुलिस के साथ दबिश

बनाड़ रोड स्थित मारवाड़ इंस्टीट्यूट में परीक्षा सेंटर पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी। जांच में सामने आया कि परीक्षा में शामिल कुछ अभ्यर्थियों को पैसे लेकर नकल कराई जा रही थी। सेंटर से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और बातचीत से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं।

यह वीडियो भी देखें

पैसे लेकर नकल

परीक्षा सेंटर संचालक पेमाराम ने स्वयं को सेंटर का सुपरिंटेंडेंट और लैब मालिक बताया, जबकि उसके व्यवहार और गतिविधियों पर पुलिस को शुरू से ही संदेह हुआ। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कुछ विशेष उम्मीदवारों को सहायता के बदले पैसे लेकर नकल कराने में शामिल था। इसी तरह सांवलाराम और महेंद्र की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत बनाड़ थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Published on:
14 Jan 2026 03:08 pm