जोधपुर

मौसम दिखाएगा तेवर, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, रेडिएशन कूलिंग देगी झटका, IMD की चेतावनी जारी

IMD Winter Alert: जोधपुर में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। दिन में हल्की ठंडक और रात में गिरते पारे ने सर्दी की मौजूदगी साफ कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2025, 8:59 PM IST
CG Winter 2025: ठंड बढ़ी तो बढ़ा खतरा, शीतलहर में सावधान रहें, गर्म कपड़े पहनना जरूरी...(photo-patrika)

Rajasthan Weather Alert: जोधपुर। सूर्यनगरी में सर्दी के तेवर धीरे-धीरे तीखे होते जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान गिरकर 9.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारा लुढ़कने से सुबह तेज सर्दी रही। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। हाल के वर्षों में तापमान सामान्य से अधिक रहने के बावजूद इस बार ठंड ने अचानक दस्तक दी है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय ठंडी हवा और पश्चिमी विक्षोभ के बाद साफ मौसम बनने से रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिन में हवा में नमी कम होने और रात में आसमान साफ रहने के कारण रेडिएशन कूलिंग बढ़ी, जिससे तापमान तेजी से नीचे गया।

क्या है रेडिएशन कूलिंग

आपको बता दें रेडिएशन कूलिंग वह प्रक्रिया है, जिसमें रात के समय पृथ्वी की सतह अपनी गर्मी तेजी से अंतरिक्ष में छोड़ देती है। साफ आसमान, कम हवा और कम नमी होने पर यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है। इसके कारण रात में तापमान अचानक गिर जाता है। यही वजह है कि राजस्थान जैसे शुष्क क्षेत्रों में दिन गर्म और रातें सामान्य से अधिक ठंडी रहती हैं।

यह वीडियो भी देखें

आधा महीना बाकी, तेज सर्दी पड़ेगी

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात और सुबह के तापमान में और कमी आ सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवा सक्रिय रही तो नवंबर के शेष दिन और ठंडे रह सकते हैं। रविवार को दिन का तापमान भी तीस डिग्री से नीचे 29.8 डिग्री रहा। इससे दिन में हल्की सर्दी महसूस की गई। मौसम में आए इस बदलाव से शहर में सर्दी का असर दिखने लगा है और लोग अब गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाने लगे हैं।