जोधपुर

Jodhpur ISIS Network: जोधपुर पहुंचा आतंकी संगठन ISIS का नेटवर्क, हैंडलर गिरफ्तार, लॉरी पर बेचता था चश्में-बेल्ट

Jodhpur ISIS network: जोधपुर में आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आंध्रप्रदेश पुलिस ने स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।

2 min read
Mar 25, 2026
आरोपी जिशान। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। आतंकी संगठन आईएसआईएस का नेटवर्क जोधपुर तक होने का बड़ा खुलासा हुआ है। आंध्रप्रदेश की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक युवक को पकड़ा है, जो आईएसआईएस के सोशल मीडिया नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। नई सड़क क्षेत्र में लॉरी लगाकर सामान बेचने वाले इस युवक के मोबाइल में संदिग्ध चैट और अहम जानकारियां मिली हैं। विजयवाड़ा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश की विजयवाड़ा पुलिस ने हाल ही में आईएसआईएस की कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जोधपुर के नई सड़क क्षेत्र में रहने वाले जिशान (19) का नाम सामने आया। इसके बाद विजयवाड़ा पुलिस की विशेष टीम जोधपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिशान को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए पुलिस ने उसे देर रात हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें

LPG Cylinder: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार का ऐलान, अब इतने दिन बाद बुक होगी टंकी

12वीं तक पढ़ा-लिखा

जिशान नई सड़क स्थित सनसिटी मार्केट के बाहर लॉरी लगाकर चश्मे और बेल्ट जैसे सामान बेचता है। वह 12वीं तक पढ़ा-लिखा है और सामान्य जीवन जी रहा था। विजयवाड़ा पुलिस ने स्थानीय सदरबाजार थाना प्रभारी माणकराम विश्नोई के साथ मिलकर रात में उसे घेराबंदी कर पकड़ा। जैसे ही वह घर जाने के लिए निकला, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आंध्रप्रदेश पुलिस बुधवार रात उसे ट्रेन से लेकर रवाना हो गई।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया से भी जुड़ा हुआ था। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और इंटेलीजेंस एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि युवक को संचालित करने वाले हैंडलर ने पहले उसकी परीक्षा ली थी और सफल होने के बाद उसे ग्रुप का एडमिन बना दिया गया था। इसके बाद वह अन्य युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने लगा।

मोबाइल से हटाए वीडियो, पुलिस ने रिकवर किए

आरोपी ने अपने मोबाइल से देश विरोधी कंटेंट डिलीट कर दिया था, लेकिन आंध्रप्रदेश पुलिस के पास उसका बैकअप पहले से उपलब्ध था। जांच में यह खुलासा हुआ कि वह ‘बीईएनएक्स’ नाम के एक ऑनलाइन ग्रुप का एडमिन था, जिसमें वह कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े वीडियो, मैसेज और वॉइस नोट साझा करता था।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस के अनुसार वह करीब दो साल से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और सक्रिय भूमिका निभा रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य जुड़े लोगों की भी पहचान की जा रही है। यह भी सामने आया कि विजयवाड़ा में ग्रुप का एक सदस्य पकड़े जाने के बाद उसने खुद को ग्रुप से अलग कर लिया था।

ये भी पढ़ें

Khatu Shyam Ji: अब श्याम भक्तों की सेहत से खिलवाड़, 3 सैंपल में मिला केमिकल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर