10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Road: 3 दिनों में चमचमा जाएंगी राजस्थान के इस जिले की सड़कें, यातायात होगा सुगम, आमजन को मिलेगी राहत

Rajasthan Road Development: सिरोही जिले में सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Road

फाइल फोटो- पत्रिका

सिरोही। सिरोही जिले में शहरी क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और यातायात को सुगम बनाना है। सीवरेज, पेयजल लाइन तथा अन्य यूटिलिटी कार्यों के कारण पहले तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत की जा रही है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और हादसों में कमी आए। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता आरसी बराड़ा, एक्सईएन दामोदर राम तथा रमेश परिहार इस पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार सिरोही, शिवगंज, पिण्डवाड़ा, आबूरोड एवं आबूपर्वत जैसे शहरी क्षेत्रों में विभागों की ओर से पहले किए गए रोड कट स्थलों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत की जा रही है। जिला प्रशासन भी इस अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए है। उपखंड अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया तथा दिनभर प्रगति की समीक्षा की।

इस तरह के अभियान जारी रहेंगे

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे, जिससे शहरी क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था मजबूत और निर्वाध बनी रहे। अभियान पूरा होने के बाद सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव

वहीं दूसरी ओर सांचोर से नेशनल हाईवे-15 होते हुए रानीवाड़ा, मंडार, रेवदर होते हुए आबूरोड स्टेट हाईवे तक पीपीपी मोड पर फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव है। इस परियोजना में नई पुलियाओं का निर्माण और सड़क चौड़ीकरण शामिल होगा। फोरलेन बनने से सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी

इस परियोजना से पर्यटकों, किसानों और आम लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही होटल और अन्य व्यवसायों का विकास होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकेंगे।

एआई तकनीक आधारित उपकरण लगाए जाएंगे

प्रस्तावित 126 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग पर सुरक्षा के लिए एआई तकनीक आधारित उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे यात्रा और अधिक सुरक्षित बनेगी। यह सड़क निर्माण पीपीपी मोड पर किया जाएगा और इसकी कार्यकारी एजेंसी राजस्थान स्टेट हाईवे अथॉरिटी होगी। इस परियोजना से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलने की संभावना है।