जोधपुर

जोधपुर के मशहूर कर्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गहलोत की मृत्यु, जनता अवाक, 5 हजार से अधिक की थी हार्ट सर्जरी

Dr Rajiv Gehlot Passed Away : जोधपुर के कार्डियक सर्जन (ह्रदय रोग विशेषज्ञ) डॉ. राजीव गहलोत का मंगलवार सुबह 5 बजे निधन हो गया। इस सूचना के बाद शहर की जनता दुखी है। डॉ. राजीव गहलोत ने अभी तक करीब 5 हजार से ज्यादा हार्ट सर्जरी की थी।
less than 1 minute read
Jodhpur Famous Cardiologist Dr Rajiv Gehlot Passed Away People are Speechless he had done heart surgery for more than 5 thousand people
File Photo

Dr Rajiv Gehlot Passed Away : जोधपुर शहर के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट (Cardiologist) डॉ. राजीव गहलोत की मंगलवार सुबह 5 बजे मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी प्लेटलेट्स काफी कम थी। संभावना जताई जा रही है कि डॉ. राजीव गहलोत की मृत्यु डेंगू की वजह से हो सकती है। इस सूचना के बाद शहर की जनता अवाक है। वैसे डॉ. राजीव गहलोत की मृत्यु का अभी तक कोई निश्चित कारण नहीं बताया गया है। डॉ. राजीव गहलोत जोधपुर शहर के वसुंधरा अस्पताल में काम करते थे।

पर इलाज कामयाब नहीं हो सका

चर्चा में है कि डॉ. राजीव गहलोत को 2 दिन पूर्व बुखार आया था। सोमवार देर शाम तबीयत काफी बिगड़ जाने पर उन्हें वसुंधरा अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। जहां जांच में आया कि उनकी प्लेटलेट्स 18 हजार पर आ गई थी। पर इलाज कामयाब नहीं हो सका और डॉ. राजीव गहलोत की मृत्यु हो गई। रामबाग मुक्तिधाम जोधपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा। डॉ. राजीव गहलोत की पत्नी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

5 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की थी

डॉ. राजीव गहलोत जोधपुर के मूल निवासी थे। उन्होंने डॉक्टर संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज जोधपुर से डाक्टरी की पढ़ाई की थी। उन्होंने मथुरादास माथुर अस्पताल और जयपुरके एक निजी अस्पताल में भी काम किया था। अंतिम समय में वे वसुंधरा हॉस्पिटल में कार्डियक सर्जन के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 5 हजार से अधिक हार्ट की सर्जरी की थी। उनकी मृत्यु से चिकित्सा जगत में शोक की लहर फैल गई है।

Updated on:
03 Dec 2024 06:35 pm
Published on:
03 Dec 2024 06:14 pm