इस परिस्थिति में जिले के सभी किसानों ने यह निर्णय किया है कि इस वर्ष जब तक पिछली बीमा क्लेम राशि कंपनी किसानों को जारी नहीं करती है, तब तक कोई भी किसान फसल बीमा नहीं करवाएगा। किसान साथी जिस सहकारी समिति, लेप्स या बैंक से केसीसी या अन्य कृषि पर लोन लिया है, उस शाखा में जा कर इस संबंध में प्रार्थना पत्र देंगे। किसानों ने बताया कि बीमे के नाम पर कंपनी किसानों से दोनों सीजन में करोड़ों रुपए प्रीमियम ले रही है, लेकिन किसानों को बीमा क्लेम नहीं दे रही है।