जोधपुर

जोधपुर में ITBP जवान से अवैध संबंध पर सवाल किया तो भड़का, मां को धक्का देकर गिराया, पत्नी का गला दबाया

Jodhpur News: जोधपुर में ITBP के एक जवान का अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवान की हरकतें कैद हैं।
2 min read
Mar 23, 2026
Feature image
फोटो- AI

Jodhpur News: जोधपुर में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंडो तिब्बत पुलिस बल (ITBP) के एक जवान ने अपनी ही मां और पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि जवान ने गुस्से में अपनी मां को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके बाद लात मारकर गाली-गलौज की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

VIDEO में कैद मारपीट

घटना के दौरान जब जवान का बेटा बीच-बचाव करने आया तो उसने पिता पर पानी की बोतल फेंक दी। इससे नाराज होकर जवान उसे भी मारने के लिए दौड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद मां और पत्नी ने मिलकर उसे पकड़ लिया और किसी तरह स्थिति को संभाला। आरोप है कि इसी दौरान जवान ने पत्नी का गला दबाने की भी कोशिश की।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित पत्नी रेखा कंवर ने भगत की कोठी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि शादी को 17 साल हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं और जब भी इस बारे में सवाल किया जाता है तो वह मारपीट पर उतर आता है। साथ ही उसने यह भी कहा कि पति ने घर खर्च देना भी बंद कर दिया है, जिससे बच्चों के पालन-पोषण में दिक्कत हो रही है।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब जवान ने हिंसा की हो। एक दिन पहले भी उसने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी दी थी। बावजूद इसके अगले ही दिन उसने शराब के नशे में फिर से मां और पत्नी पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
23 Mar 2026 01:20 pm
Also Read
View All