जोधपुर

Jodhpur Mandi Bhav: जोधपुर में सस्ता हुआ जीरा, सोना-चांदी महंगे; पढ़ें ताजा भाव

जोधपुर मंडी में मंगलवार को जीरा 100-125 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा, जबकि ईसबगोल और अन्य कृषि जिंसों के भाव स्थिर रहे। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी 500-500 रुपए तेज हुए।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 7:13 PM IST
jodhpur mandi bhav
Jodhpur Mandi Bhav (Photo-AI)

Jodhpur Mandi Bhav: जोधपुर की अनाज मंडियों में मंगलवार को जीरे में मंदी रही। जीरे के भाव में प्रति क्विंटल 100 से 125 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। ईसबगोल, ग्वार गम सहित अन्य कृषि जिंसों के भावों में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया और भाव सामान्य रहे। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भावों में मामूली तेजी रही। सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 500 रुपये और चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम 500 रुपये की तेजी दर्ज की गई।

अनाज भाव: ग्वार गम 16,250-16,300, ग्वार डिलीवरी 7,800-8,300, ग्वार लोकल 7,500-8,000, मूंग 8,000-8,500, मोठ 7,500-8,300, चना 7,500-7,550, सरसों 9,000-10,500, रायड़ा 9,800-10,000, काला तिल 12,000-15,000, तारामीरा 7,700-7,750, मतीरा बीज 19,000-23,000, गेहूं 3,500-4,500, ज्वार 3,000-3,100, बाजरा 2,600-2,900, जौ 3,500-3,550 और मक्का 3,150-3,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मंडोर कृषि उपज मंडी

दलहन: दाल चना 9,200-9,700, मूंग मोगर 10,700-11,200, मूंग दाल 10,100-11,300, उड़द दाल 11,500-12,000, उड़द मोगर 11,800-13,500, काबुली चना 9,500-12,500, मोठ 115-117, मोठ की दाल 125-130, मोठ मोगर 13,700-14,200, अरहर दाल 13,000-15,500, मसूर मल्का 7,300-7,400, काला मसूर 7,200-7,300, मौसमी चना 8,500-9,000 और काला चना 8,500 रुपये प्रति क्विंटल।

किराना: धनिया 19,000-21,000, धनिया दाल 18,000-19,000, हल्दी निजामाबाद 25,000-27,000, हल्दी सांगली 23,000-24,000, मेथी 8,000-8,500, सिंघाड़ा 27,000-32,000, सौंफ 15,000-36,000, खोपरा 17,500-18,500 और गोटा 38,000-41,000 रुपये प्रति क्विंटल।

चीनी: 5,600-6,200 रुपये प्रति क्विंटल (कर सहित)।

गुड़: 5,200-6,000 रुपये प्रति क्विंटल।

देसी घी (कर सहित): कृष्णा 700, शक्ति 730, डेयरी बेस्ट 700, पालीवाल 650, शुभम 650, क्षीर 735 और पारस 700 रुपये प्रति किलोग्राम।

तेल: नेचुरल 2,880, पोस्टलाइन 2,750, सोना 2,800, सिटीजन मूंगफली 2,950, डायमंड 3,060, फॉर्च्यून 2,550, महाकोश 2,500, श्रीजी 2,450, विभोर 2,420, इंजन मूंगफली रिफाइंड 2,990, इंजन मूंगफली फिल्टर 3,450, वीर बालक सरसों 3,350, सोया लोकल 2,330, फोरविन सोयाबीन तेल 2,385, फोरविन रिफाइंड मूंगफली तेल 2,760, बीकानेर फ्रेश रिफाइंड मूंगफली तेल 2,760, पॉम ऑयल 2,210 और कॉटन सीड ऑयल 2,450-2,550 रुपये प्रति टिन।

जीरा मंडी: जीरा 23,500-26,000, ईसबगोल 12,000-17,600, सौंफ 12,000-15,175, धनिया 15,000-16,005, मेथी 5,500-7,225, पीली सरसों 8,200-9,750, रायड़ा 7,000-7,621, मूंग 7,000-7,800, मोठ 7,000-7,700 और ग्वार 7,400-7,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सर्राफा भाव

स्टैंडर्ड सोना: 1,29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम।

तेजाबी सोना: 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी हाथी छाप: 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम।

चांदी चौरसा: 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम।

(भाव लेने का समय: शाम 6:20 बजे)

Updated on:
24 Nov 2026, 7:13 PM IST
Published on: