जोधपुर

Jodhpur Road Accident: एक मोड़…और खत्म हो गई जिंदगी, नीलगाय को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत

Jodhpur road accident: जोधपुर में मथानिया थाना क्षेत्र के उम्मेद नगर के पास ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक नीलगाय से बचने की कोशिश में वाहन मोड़ा और हादसा हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2025, 11:58 AM IST
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत (फोटो- पत्रिका)

Jodhpur road accident: जोधपुर: मंगलवार रात ढाई बजे मथानिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। उम्मेद नगर के पास ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि मृतक दंपती जितेंद्र सोनी और उनकी पत्नी जोधपुर से मथानिया की ओर कार से जा रहे थे। उसी दौरान सामने से गाजर से भरा एक ट्रक आ रहा था। बताया गया कि ट्रक चालक ने सड़क पर अचानक आई नील गाय से बचने के लिए वाहन को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मथानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर रात के समय नीलगायों की संख्या बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस अब ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Updated on:
26 Nov 2025, 11:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल