जोधपुर

राजस्थान के ‘करोड़पति’ एलडीसी को लगा तगड़ा झटका, ACB की कार्रवाई के बाद विभाग ने किया सस्पेंड

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत उदट में कार्यरत कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार को निलंबित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Feb 14, 2026
Crorepati LDC, Crorepati LDC in Rajasthan, Crorepati LDC in Jodhpur, Crorepati LDC in Bikaner, Jodhpur, Jodhpur News, ACB Raid, करोड़पति एलडीसी, करोड़पति एलडीसी इन राजस्थान, करोड़पति एलडीसी इन जोधपुर, करोड़पति एलडीसी इन बीकानेर, जोधपुर, जोधपुर न्यूज, एसीबी रेड
सर्च की कार्रवाई करती टीम। फाइल फोटो- पत्रिका

बाप। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की कार्रवाई के बाद बाप क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदट में कार्यरत कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार को निलंबित कर दिया गया है। पंचायतीराज विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विकास अधिकारी कैलाश कुमार पंचारिया ने यह कार्रवाई की। विकास अधिकारी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी की कार्रवाई के बाद कार्मिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

एसीबी ने मारा था छापा

शुभकरण परिहार वर्तमान में ग्राम पंचायत उदट में एलडीसी पद पर कार्यरत थे, जबकि इससे पहले वे ग्राम पंचायत कानासर में पदस्थापित रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसीबी टीम ने कानासर ग्राम पंचायत में जांच करते हुए कर्मचारियों से एलडीसी की कार्यशैली, योजनाओं के प्रभार और अन्य प्रशासनिक जानकारी ली थी।

पूर्व में दर्ज शिकायतों के आधार पर बीकानेर सहित अन्य स्थानों पर उनके आवास, कृषि भूमि और संबंधित परिसंपत्तियों की भी जांच की गई थी। बताया गया कि शुभकरण परिहार करीब 14 माह तक कानासर ग्राम पंचायत में और पिछले लगभग नौ माह से उदट ग्राम पंचायत में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत थे। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सर्च में मिला था सोना-चांदी व 75 लाख रुपए

बीकानेर में मातेश्वरी एन्क्लेव कॉलोनी में वैष्णोधाम के सामने और गंगाशहर के बागीनाड़ा स्थित अलग-अलग मकानों से 75 लाख रुपए, एक किलो सोना और दो किलो चांदी मिली थी। आरोपी के पास बीकानेर शहर में तीन बेशकीमती आलिशान मकान भी हैं। पैतृक गांव में भी एक आलिशान मकान मिला है। साथ ही 17 हेक्टेयर कृषि भूमि भी है।

Updated on:
14 Feb 2026 07:31 pm
Published on:
14 Feb 2026 07:31 pm