जोधपुर

राजस्थान पत्रिका के जोधपुर संस्करण का 47वां स्थापना दिवस, दीयों की रोशनी से जगमगा उठा पदमसर, शहर बना साक्षी

शहर का प्राचीन और ऐतिहासिक जलाशय पदमसर रविवार शाम सैकड़ों दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। राजस्थान पत्रिका के जोधपुर संस्करण के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
less than 1 minute read
Dec 14, 2025
Rajasthan Patrika Jodhpur Edition, Rajasthan Patrika Jodhpur Edition Foundation Day, Jodhpur News, Rajasthan News
दीप प्रज्वलित करती म​हिलाएं। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। शहर का प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलाशय पदमसर रविवार शाम दीपों की लौ से जगमगा उठा, जिसका साक्षी पूरा शहर बना। जलाशय के चारों ओर जलते सैकड़ों दीपकों ने मनोहारी दृश्य रचा और दीपों की कतारों से सजा पदमसर आकर्षण का केंद्र बना रहा।

मौका था राजस्थान पत्रिका के जोधपुर संस्करण के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम का। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जलाशय पर पं. धर्मेन्द्रराज जोशी एवं पं. विजयदत्त पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।

भक्तिमय हो गया वातावरण

राजस्थान पत्रिका जोधपुर के संपादक संदीप पुरोहित ने पत्रिका के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान डीजे पर मधुर भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान, पुष्कर के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, भाजपा नेता भुवनेश व्यास तथा जोधपुर गेस्ट हाउस एसोसिएशन के दीपक सोनी का विशेष सहयोग रहा।

ये बने कार्यक्रम के साक्षी

कार्यक्रम में जयप्रकाश दवे, राकेश कल्ला, सुनीलदत्त ओझा, नरेन्द्र त्रिवेदी, रवि दवे, राजकुमारी दवे, संगीता दवे, ओमकुमारी शर्मा, राहुल ओझा, कालीचरण ओझा, सुरेन्द्र सोनी, वरुण धनाडिया, विवेक बोडा, जितेन्द्र व्यास, कौशल व्यास, मुरलीमनोहर ओझा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह वीडियो भी देखें

इससे पहले सुबह 11.15 बजे शहरवासियों के प्रमुख आस्था स्थल रातानाडा स्थित प्रथम पूज्य भगवान गणेश मंदिर में महाआरती की। शहर के प्रबुद्धजन ने रिदि्ध-सिदि्ध के दाता विघ्न विनाशक गणेश की आराधना कर पत्रिका की निरंतर प्रगति, समाज में सकारात्मक भूमिका और पत्रकारिता के मूल्यों की मजबूती के लिए मंगलकामना की। शाम 5 बजे शहर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक अचलनाथ महादेव मंदिर में भव्य महाआरती आयोजित की गई। इसके पश्चात शाम 6.30 बजे रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में महाआरती के साथ आकर्षक रंगोली सजावट की गई।

Updated on:
14 Dec 2025 09:56 pm
Published on:
14 Dec 2025 09:56 pm