जोधपुर

राजस्थान सरकार को दो दिन बाद याद आए राष्ट्रगान रचयिता कवि रविन्द्रनाथ टैगोर !

रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती के दो दिन बाद मुख्यमंत्री Vasundhara Raje ने किया Tweet
less than 1 minute read
May 09, 2018
Rabindranath Tagore, remembered two days later by Vashundhara Raje
Rabindranath Tagore, remembered two days later by Vashundhara Raje

बासनी(जोधपुर)


डिजिटल युग में सरकार की गति तेज होनी चाहिए, लेकिन इस ट्वीट ने तो राजस्थान सरकार के लेटलतीफ होने या अपडेट नहीं रहने की पोल खोल दी है। पोल यह है कि प्रदेश की सरकार विश्व प्रसिद्ध कवि व राष्ट्रगान रचयिता रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती की तिथि से भी अपडेट नहीं है।

टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को हुआ था। और टैगोर की जयंती देशभर में 7 मई को मनाई गई. हर साल इसी तिथि पर टैगोर की जयंती मनाई जाती है। लेकिन प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से ट्वीटर पर ऑफिशियल एकाउंट पेज पर टैगोर को 9 मई को याद किया गया। करीब 12.40 बजे वसुंधराजे ने अपने पेज पर टैगोर की फोटो के साथ ट्वीट किया और पोस्टरयुक्त फोटो पर टैक्स्ट के रूप में शत-शत नमन भी लिखा हुआ है।

Updated on:
09 May 2018 03:49 pm
Published on:
09 May 2018 03:53 pm