लखनऊ. योगी सरकार में शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल पर बीते दिनों स्कूली बच्चों को घंटों भूखा रखने का आरोप लगा था। ग्राम स्वराज योजना के तहत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगा कर भीड़ इक्ट्ठा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बहराइच में इसी चौपाल की तहत एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें स्कूली बच्चों को घंटों भूख प्यास से तड़पना पड़ा। आलम ये निकला कि भूख से तड़पते कुछ बच्चों ने तो रोना तक शुरू कर दिया था। इस तरह का कारनामा सरकार की लापरवाही दर्शा रहा था। हालांकि, अपने बचाव में अनुपमा जायसवाल ने कह तो दिया कि उनका कार्यकर्म रात 8 बजे का था, तो बच्चों को उनके न आने तक भूखा क्यों रखा गया, इसका जवाब स्कूल प्रशासन को देना चाहिए। लेकिन इन सबके बावजूद सरकार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने योगी सरकार और अनुपमा जायसवाल पर तंज कसा है।