
Rajasthan Municipal Body Elections : नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के लिए परिसीमन के प्रस्तावित ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों के नए परिसीमन के प्रस्तावित ड्राफ्ट को राज्य सरकार की ओर से 1 सितंबर को जोधपुर के प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम के अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस प्रस्तावित ड्राफ्ट को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसके जारी होने पर वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी।
परिसीमन में वार्ड संख्या 10 सबसे कम जनसंख्या वाला वार्ड है। इसमें कुल मतदाता 4212 हैं। राजस्व ग्राम पाल पूर्व का क्षेत्र इसमें शामिल है।
परिसीमन में सर्वाधिक जनसंख्या वाला वार्ड 87 नंबर वार्ड है। इस वार्ड में कुल मतदाता 13803 है। इस वार्ड में राम मौहल्ला, दामोदर कॉलोनी, इन्द्रा कॉलोनी, मिरासी कॉलोनी, धोबी घाट, सेवा सदन स्कूल के आस पास का क्षेत्र, राम बाग कबीर आश्रम, चन्द्रभूषण अस्पताल, हनुमान कॉलोनी व राजस्थान स्वीट क्षेत्र के सभी गालियां और मोहल्ले शामिल हैं।
लूणी विधानसभा क्षेत्र के पाल गांव पूर्व को एक वार्ड बनाया गया है। वहीं कुड़ी भगतासनी गांव व हाउसिंग बोर्ड के साथ ही इनकी विभिन्न कालोनी क्षेत्रों को शामिल कर चार वार्ड बनाए गए हैं। संपूर्ण राजस्व ग्राम झालामंड, बासनी बेंदा, खारड़ा रणधीर व उचियारडा को मिलाकर एक वार्ड (वार्ड संख्या 51) बनाया गया है।
1- दोनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 100 वार्ड प्रस्तावित।
2- कुड़ी भगतासनी, उचियारड़ा, बासनी बेंदा, सांगरिया, खारिया रणधीर और झालामंड जैसे क्षेत्र नगर निगम सीमा में शामिल।
3- लूणी विधानसभा से 6 नए वार्ड बनाए गए हैं।
4- प्रत्येक वार्ड में 8500 से 12000 मतदाताओं की गणना (जनगणना 2011 के अनुसार)
38 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए।
26 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए।
28 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए।
08 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए।
प्रस्तावित ड्राफ्ट को अंतिम चेकिंग के लिए भेजा गया। इसमें कोई नाम की त्रुटि नहीं हो उसकी जांच के लिए आया है।
सिद्धार्थ पालानीचामी, आयुक्त, नगर निगम