जोधपुर

Jodhpur Murder: नशे की लत ने बनाया हत्यारा, जोधपुर में बेटे ने मां की गला घोंटकर की हत्या, शव के पास ही लेट गया

बनाड़ थाना क्षेत्र के जाजीवाल खीचियान गांव में नशे के आदी एक बेटे ने अपनी ही मां की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव के पास ही लेटा रहा और पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2026, 3:49 PM IST
Jodhpur Murder
आरोपी ओमप्रकाश जाट। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जोधपुर। बनाड़ थाना क्षेत्र के जाजीवाल खीचियान गांव में एक बेटे ने नशे की लत के चलते अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा मां के शव के पास ही लेट गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ओमप्रकाश जाट (47) ने अपनी मां परमुड़ी देवी (75) के साथ पहले मारपीट की और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में मां और बेटा ही मौजूद थे। जब आरोपी का बेटा सुरेंद्र घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वह पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ।

खून से सनी रस्सी मिली

अंदर जाकर देखा तो दादी चारपाई पर मृत पड़ी थी, जबकि पिता पास ही दूसरी चारपाई पर लेटा हुआ था। सूचना मिलने पर बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर त्रिलोक दान ने बताया कि महिला के गले पर निशान थे, कान और नाक से खून बह रहा था तथा शरीर पर खरोंच के निशान मिले। शव के पास खून से सनी रस्सी पड़ी थी। महिला के गले और कान के सोने के जेवर भी गायब थे।

हत्या करना स्वीकारा

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कपड़ों पर भी खून के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था और संभवतः नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने पहले मां की हत्या की और फिर जेवर छीन लिए।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस ने बाद में ज्वेलरी बरामद कर ली है। परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले पत्नी का भी गला दबाया था।

Updated on:
6 Jan 2026, 3:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता