जोधपुर

Jodhpur Crime: जोधपुर में युवती को भगाने और नाक काटने के मामले में सनसनीखेज मोड़, अब गैंगरेप का आरोप

युवती को भगाने और युवक की नाक काटे जाने का मामला अब गैंगरेप के आरोपों तक पहुंच गया है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2026, 3:45 PM IST
Barmer women teacher case
सांकेतिक फाइल फोटो

जोधपुर। जिले के एक थाना क्षेत्र में युवती को भगाने और युवक की नाक काटे जाने के मामले में अब नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। प्रकरण में युवती ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धारदार हथियार से हमला

जानकारी के अनुसार पहले सामने आए घटनाक्रम में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। विवाद बढ़ने पर धारदार हथियार से हमला कर दिनेश बिश्नोई नामक युवक की नाक काट दी गई थी। अब युवती ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि दिनेश बिश्नोई और गोविंद ढाका ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर लूणी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एनडीपीएस एक्ट व पोक्सो में वांटेड है घायल

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मेडिकल, बयान और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच में जुटी है।

यह वीडियो भी देखें

थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार, घायल दिनेश के खिलाफ 26 दिसंबर को युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस दबाव में आने के बाद युवती थाने पहुंच गई थी। इससे पहले दिनेश को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था और पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। साथ ही वह पोक्सो एक्ट में भी आरोपी है और जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।

Updated on:
8 Jan 2026, 3:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता