कांकेर

कांकेर में मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए तीन खूंखार नक्सली, जारी है सर्चिंग अभियान

Kanker Naxal Encounter: मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए। जंगल में मुठभेड़ के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है...

less than 1 minute read
May 13, 2024
cg news, Kanker Naxal Encounter, CG Naxal Encounter,

CG Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का अभियान जारी है। इसी कड़ी में अब कांकेर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए। जंगल में मुठभेड़ के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पंखाजूर के जंगल में जवानों को नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों की एक टीम रवाना हुई। सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की और ताबड़तोड़ फायरिंग में जवानों ने दो पुरुष और एक महिला नक्सली को मार गिराया। वहीं जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई।

CG Naxal Encounter: धमतरी में इनामी नक्सली ढेर

धमतरी में महीनेभर के भीतर वनांचल में दूसरी बार फोर्स का नक्सलियों के साथ मुठभेड हुआ, जिसमें पांच लाख का ईनामी नक्सली मंगल मरकाम उर्फ अशोक मारा गया। वहीं एक नक्सली गोबरा एलओएस के कमांडर रामदास घायल हुआ है। घने जंगल का फायदा उठाकर वह भाग निकला। मौके पर एक देशी कट्टा और नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

Published on:
13 May 2024 06:03 pm