कांकेर

Kanker Naxal encounter: नक्सलियों का अंत नज़दीक… एनकाउंटर में घायल हुई महिला नक्सली रेशमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kanker Naxal encounter: कोयलीबेडा थाना क्षेत्र में डीआरजी और BSF की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली रेशमा हिचामी को पकड़ा।
less than 1 minute read
Sep 28, 2025
Kanker Naxal encounter (Photo source- Patrika)
Kanker Naxal encounter (Photo source- Patrika)

Kanker Naxal encounter: थाना कोयलीबेडा के बड़गांव-टेकापानी के जंगलो में हुए मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली रेशमा रावघाट एरिया कमेटी से ताल्लुक रखती है। मुठभेड़ के दौरान महिला नक्सली रेशमा के घायल होने एवं घायल हालत में फरार होने की सूचना थी।

शुक्रवार को डीआरजी एवं बीएसफ के संयुक्त गस्ती दल द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसोकोडी, आलपरस के आसपास सर्च अभियान निकाला गया। सर्च के दौरान डीआरजी एवं बीएसएफ के संयुक्त टीम को आठखड़ियापारा में संदिग्ध माओवादी रेशमा मिली।

Kanker Naxal encounter: जिसे टीम द्वारा कोयलीबेडा लेकर आया गया। संदिग्ध माओवादी नक्सली के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलीबेडा लेकर जाया गया, जहां से डॉक्टर द्वारा चोटिल रेशमा हिचामी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल कांकेर रिफर किया गया। चोटिल महिला नक्सली के उपचार पश्चात अग्रीम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Updated on:
28 Sept 2025 03:42 pm
Published on:
28 Sept 2025 03:42 pm