कांकेर

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन सम्मान समारोह में सांसद-विधायक ने की शिरकत, महिलाओं ने साझा किए अनुभव

Mahtari Vandana Yojana: समारोह में महिला लाभार्थियों को शॉल और श्रीफल से समानित किया गया। यहां आधार शिविर और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शिविर भी लगाया गया था। इसमें महिलाओं ने आधार अपडेट कराया।

3 min read
Dec 24, 2024

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाओं के जीवन नई दिशा मिली है। इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक मदद मिल रही है, बल्कि सामाजिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। योजना के जरिए फिलहाल जिले की 1.85 लाख महिलाओं में हर महीने 18 करोड़ रुपए बांटे जा रहे हैं।

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन समान समारोह का आयोजन

राज्य शासन द्वारा सुशासन सप्ताह के उपलक्ष्य में कांकेर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर जिले के तीन विधानसभा मुख्यालयों में महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाओं का सम्मान किया गया। जिले की विधानसभा अंतागढ़ में महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रमुख अतिथि सांसद भोजराज नाग और विधायक विक्रम उसेंडी थे। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए महिलाओं के योगदान की प्रशंसा की।

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विधायक उसेंडी ने भी योजना के लाभार्थियों को बधाई दी। उन्हें इस योजना से और अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जिला मुख्यालय कांकेर के न्यू कयुनिटी हॉल में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक आशाराम नेताम मुख्य अतिथि थे।

जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर बड़ी संया में स्थानीय जनप्रतिनिधि और महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं को समानित किया गया। उनके अनुभवों को साझा करने का मौका भी दिया गया।

महिलाओं में बांटी गई ‘विष्णु की पाती’

यहां महिलाओं ने बताया कि योजना से उन्हें न केवल आर्थिक मदद मिली, बल्कि परिवार की स्थिति भी बेहतर हुई। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं की आर्थिक मदद करना है। इसके तहत हर महीने लगभग 1.85 लाख महिलाओं के खातों में 18 करोड़ रुपए डाले जा रहे हैं। योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं इस राशि का उपयोग अपने परिवार की जरूरतों और कठिन समय में करती हैं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार मानते हुए योजना की सराहना की।

समारोह में महिला लाभार्थियों को शॉल और श्रीफल से समानित किया गया। यहां आधार शिविर और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शिविर भी लगाया गया था। इसमें महिलाओं ने आधार अपडेट कराया। 6 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार बनवाया। इसके अलावा महतारी वंदन योजना से जुड़े खाते भी खोले गए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं में ‘विष्णु की पाती’ बांटी गई। सीएम का सीधा संवाद पढ़कर महिलाओं ने खुशी जाहिर की।

विधायक ने महिलाओं को समझाई योजनाएं

विधायक आशाराम नेताम ने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले पैसों का सही इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित दूसरी योजनाओं का भी जिक्र किया और पात्र महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने योजना की महत्ता को बताते हुए इसे राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विशेष योजना बताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक नेताम ने बाल विवाह और नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलवाई।

आर्थिक मदद से मीना बनीं आत्मनिर्भर

महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन में खुशियों की बहार लाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी बड़ा मौका दिया है। कांकेर शहर के इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली मीना देवांगन इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्हें योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए मिलते हैं। अब तक 10 किस्तों में 10,000 रुपए मिल चुके हैं।

मीना का कहना है कि यह राशि उनके लिए न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि जीवन को सुगम बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। उन्होंने इन पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर किया है। यह राशि उनके बच्चे की ट्यूशन फीस, आपातकालीन खर्चों और सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के काम आई है। मीना घर पर सिलाई का काम भी करती हैं। अपनी मेहनत से घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना रहीं हैं। महतारी वंदन योजना से मिली राशि ने उन्हें सिलाई के काम में मदद दी है।

माताओं और बहनों की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ महतारी की खुशहाली

Mahtari Vandana Yojana: यह योजना उनके आत्मनिर्भर बनने के रास्ते को आसान बना रही है। सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनादेश परब के तहत महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को समानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश ‘विष्णु की पाती’ सभी लाभार्थी महिलाओं को भेजा गया। इस पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने पाती में कहा, माताओं और बहनों की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ महतारी की खुशहाली है।

महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह आपके भाई की ओर से सादर उपहार है। जिले के चारामा विकासखंड में जेपरा गांव की सुहान मंडावी ने इस संदेश पर कहा, यह मुख्यमंत्री का हमारे लिए स्नेह भरा उपहार है। गांव की अन्य महिलाओं देवबती धनेलिया, टेमिन सिन्हा, सुशीला सिन्हा, कुमारी बाई, गेंदी बाई आदि ने इस संदेश पर खुशी जताई।

Published on:
24 Dec 2024 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर